{"_id":"65c7dbf0c6a97443a50d9338","slug":"fathers-murderer-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1002-111296-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पिता का हत्यारोपी गिरफ्तार, बोला-गुस्से में कर दिया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पिता का हत्यारोपी गिरफ्तार, बोला-गुस्से में कर दिया वार
Sun, 11 Feb 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सोनूपार में चाय की दुकान पर मिला आरोपी
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कसैला गांव में हुई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/मुंडेरवा। पिता की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि गुस्से में आकर पिता के सिर पर लकड़ी से वार कर दिया। इससे वह बेहोश हो गए थे। बाद में उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि, लोगों का कहना है कि घटना के पीछे पारिवारिक कलह है। पुलिस भी इसे इत्तफाकिया घटना बता रही है। एसओ कमलेश कुमार गोंड ने बताया कि आरोपी अर्जुन प्रसाद को कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनूपार चौराहे की एक चाय की दुकान से पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कसैला गांव निवासी 70 वर्षीय राजाराम को बृहस्पतिवार रात उसके पुत्र अर्जुन प्रसाद ने चूल्हे में जलाने के लिए रखी लकड़ी से पीटकर लहूलुहान कर दिया था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
बताया जा रहा है कि राजाराम का इकलौता बेटा अर्जुन प्रसाद चौधरी को शराब पीने की लत है। इसे लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले अर्जुन का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद वह मायके चली गई थी। बृहस्पतिवार को राजाराम बेटे की पत्नी को उसके मायके से घर ले आया। शाम को नशे की हालत में अर्जुन घर पहुंचा तो पत्नी को देखकर भड़क गया। जब उसे पता चला कि पत्नी को पिता लेकर आए हैं तो उनसे झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन
गुस्से में उसने चूल्हे में जलाने के लिए रखी लकड़ी को उठाकर पिता पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। उनके बेहोश होकर गिर जाने के बाद अर्जुन घर से भाग गया। उसकी पत्नी एंबुलेंस से ससुर राजाराम को जिला अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। इसी बीच गांव के चौकीदार राजेंद्र ने थाने पर घटना की सूचना दी थी।