फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Father and son were beaten up on the pretext of reconciliation.

Basti News: सुलह के बहाने बुलाकर पिता-पुत्र को पीटा

Tue, 14 Oct 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Father and son were beaten up on the pretext of reconciliation.
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के रेंगी में सुलह-समझौते के बहाने बुलाकर पिता-पुत्र की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि विपक्षियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर लाठी-डंडे से मारपीट की। घटना में प्रार्थी का पैर टूट गया। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रेंगी निवासी बाल गोपाल शुक्ल (51) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पांच मई को गांव की एक बरात में गए थे। जहां विपक्षी शकुन दुबे ने उनसे गाली-गलौज की थी। अगले दिन छह मई को विपक्षी ने सुलह-समझौते के बहाने उन्हें घर बुलाया और फिर से गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में बाल गोपाल शुक्ल और उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाल गोपाल का पैर टूट गया। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed