फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers should renew KCC

Basti News: किसान कराएं केसीसी का नवीनीकरण, बैंक करेंगे सहयोग

Fri, 20 Oct 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 20 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers should renew KCC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। डीएम अंद्रा वामसी ने किसान क्रेडिट कार्ड के नवीनीकरण एवं नए कार्ड बनवाने के लिए किसानों का आह्वान किया है। कहा कि इस कार्य में सभी बैंक किसानों का सहयोग करेंगे। वह बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि केसीसी के नवीनीकरण एवं नया कार्ड बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके लिए किसान संबंधित बैंक से संपर्क करें। यदि इस कार्य में किसी प्रकार की कोई समस्या आती है, तो उनके संज्ञान में लाया जाए। बैंकों का हरहाल में किसानों का सहयोग करना होगा। समस्याओं का निराकरण तत्काल किया जाए। कहा कि जिन लाभार्थियों द्वारा लोन नहीं जमा किया जा रहा है उनके नाम से रिकबरी नोटिस जारी की जाए। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी वित्तीय सहायता, मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा की। उन्होंने बैंकवार क्राप, एग्रीकल्चर, पीएमईजीपी, सीसीएल खाता, पीएम स्वनिधि, दीनदयाल अंत्योदय योजना, एआईएफ की प्रगति रिपोर्ट जानी। निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर ऋण पत्रावली लंबित न रहे। लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति शतप्रतिशत सुनिश्चित करें। बैंक अधिकारी समय- समय पर आपसी समन्वय स्थापित कर समस्याओं का निराकरण करें। इस मौके पर लीड बैंक मैनेजर आरएन मौर्या, सीडीओ जयदेव सीएस, पीडी राजेश कुमार झा, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed