फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers deceived by all parties: John

किसानों को सभी दलों ने छला: जयंत

Sun, 19 Feb 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 19 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers deceived by all parties: John
मुण्डेरवा मे रालोद के जन सभा को संबोधित करते राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी।
नवजवानों की जवानी हमेशा संर्घषशील होनी चाहिए। जवानी  में देखा गया सपना पूरा अवश्य होता है। वैसे भी बस्ती वीरों की धरती है। यहां का किसान नौजवान 1857 की क्रान्ति से  लेकर 2002 में किसान आदोलन में शहादत दी है। सभी दलों ने किसानों को छला है। अब समय आ गया है उठो और निर्णय करो।
विज्ञापन


मुंडरेवा में आयोजित चुनावी जनसभा में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने उक्त बातें याद दिलाकर किसानों, नौजवानों को रिझाने की कोशिश की। चीनी मिल परिसर में आयोजित सभा में पार्टी प्रत्याशी राजा ऐश्वर्य राज सिंह के लिए वोट की अपील की। कहा कि मेरा पूरा परिवार किसान हितों की लडाई लड़ता  रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री  चौधरी चरण सिंह ने जमींदारी  प्रथा खत्मकर, चकबंदी, भू पैमाईश कराकर किसानों को जमीनें दीं।
विज्ञापन

 राजनीतिक दलों पर हमलावर हुए जयंत चौधरी ने कहा कि सभी दल जाति, धर्म, संप्रदाय, मजहब में किसानों को बाट कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का कार्य कर रही हैं।स्व. चौधरी साहब ने छोटे  बडे सभी कास्तकारों को एक कर समाज में एक नया आयाम तय किया था किंतु सपा, बसपा, भाजपा सहित सभी पार्टियों के लोक लुभावने नारों से छले गये।अब  समय आ गया है कि किसान हित में  अपने को निहित करें। कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अभिमन्यु की तरह केन्द्र और राज्य  सरकार द्वारा बुने चक्र व्यूह में फंसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  जाते जाते जनता को मूर्ख बनाने के लिए भ्रष्ट मंत्रियों के निष्कासन का नाटक करते हैं। पिता जी के फोन पर मंत्रालय में वापसी होती है। दीपक सिंघल जैसे अधिकारी के साथ कोई कार्रवाई होती है तो चाचा जी फोन बजा देते हैं। प्रधानमंत्री लालकिले  से किसानों से जुड़ा गलत आकड़ा पेश करते हैं। नित नए जुमले से जनता को छल रहे हैं। कहा कि उनकी सरकार बनी तो चौधरी चरण सिंह के  नाम पर किसानों आयोग गठित होगा। सुगर मिल 14 दिन के अन्दर भुगतान नहीं करती तो व्याज राज्य सरकार देगी जो पहले से ही नियम है इसमे  नया क्या है। कहा कि राज्य स्तर पर कृषि के अलग बजट,छोटी जोत के किसानों को अनुदान, रिक्त पदों पर 100 दिन में भर्ती, बिहार की तर्ज पर नशा मुक्ति, कर्पूरी  ठाकूर फार्मूले के तर्ज पर वर्गीकरण करके आरक्षण देने का कार्य करेगी।


प्रत्याशी राजा ऐश्वर्य राज सिंह के बारे में कहा  कि प्रत्याशी राजा भी हैं और राजनीतिक घराने से होने के वावजूद सरल और  किसान हित की सोच वाले हैं। पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बलियान ने कहा कि प्रदेश में किसान रालोद की तरफ देख रहा है। ऐश्वर्य राज सिह ने कहा कि मेरा पूरा परिवार बस्ती के लिए समर्पित था और रहेगा भी। प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद, ओम प्रकाश चौधरी, हर्रैया के प्रत्याशी चन्द्र मौल पान्डेय, जिला अध्यक्ष अशोक सिंह ने भी संबोधित किया। राधेश्याम चौधरी, प्रदीप सिंह, रामसुमेर, घनश्याम सिंह, रामकृपाल  चौधरी, बब्लू पान्डेय, पप्पू यादव, इकबाल अहमद, सफिउल्लाह, निशार अहमद, संजय  सहित  अन्य रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed