फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers caught shortfall at Kalyanpur sugarcane purchasing center

Basti News: कल्यानपुर गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने पकड़ी घटतौली

Fri, 17 Jan 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 17 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers caught shortfall at Kalyanpur sugarcane purchasing center
कुदरहा में कल्यानपुर ए क्रय केन्द्र के कांटे का परीक्षण करती मिल की टेक्निकल टीम-
किसानों ने किया प्रदर्शन, अधिकारियों ने दूर कराईं खामियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। मुंडेरवा शुगर मिल के कल्यानपुर-ए क्रय केंद्र पर हो रही घटतौली से नाराज किसानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी होने पर उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर कांटे की खामियों को दूर कर किसानों को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, कुदरहा ब्लाॅक के कल्यानपुर ए क्रय केंद्र के किसानों को जब गन्ने के तौल में घटतौली की आशंका हुई तो पुष्टि के लिए अपने गन्ने की तौल धर्म कांटे पर कराया। तौल में दो क्विंटल की घटतौली मिलते ही किसान आक्रोशित हो गए। यह जानकारी होते ही पिपरपाती एवं परसांव के सर्वजीत , घनश्याम एवं विनोद आदि ने पहले अपनी ट्रॉली धर्म कांटे पर तौल कराया फिर गन्ना क्रय केंद्र के कांटे पर तौल कराया। कमावेश सभी की गाड़ियों एक से दो क्विंटल गन्ने की घटतौली मिली।
विज्ञापन

इससे किसानों की नाराजगी और बढ़ गई। किसान क्रय केंद्र पर एकत्रित होकर वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष से जानकारी कराई । मिल के एसीजीएम अमित दूबे को जैसे ही मामले की जानकारी हुई उन्होंने मिल प्रशासन को किसानों के शिकायत से अवगत कराया । इस पर मिल के सीसीएम अनुपम सिंह एवं मुख्य गन्ना प्रबंधक अनुपम सिंह मौके पर पहुंच कर तकनीकी टीम बुलाया और कांटे को ठीक कराकर किसानों को संतुष्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीडीओ सुशील सिंह ने बताया कि कांटे का एक्सेल क्रेक हो गया था। विल्डिंग मशीन मंगा कर कमी दूर कर दी गई है। मौके पर किसान जय प्रकाश यादव, पतिराम, हरीशचंद्र, भालचंद यादव एवं आशराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed