फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers are worried about the storm and rain alert, as strong winds could damage crops.

Basti News: आंधी-बारिश के अलर्ट से किसानों की बढ़ी चिंता, तेज हवा से गिर सकती है फसल

Sat, 28 Mar 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 28 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers are worried about the storm and rain alert, as strong winds could damage crops.
सिद्धार्थनगर। जिले में कटाई के समय पर मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं, सरसों और मटर की फसल तैयार है, वहीं कई जगह कटाई के बाद खेतों में फसल सूखने के लिए पड़ी है। ऐसे में आंधी, बारिश और गरज-चमक के अलर्ट ने फसलों के लिए संकट खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में जिले और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक तेज हवा चलने पर गेहूं जैसी फसल के गिरने (लॉजिंग) का खतरा बढ़ जाता है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होती है। वहीं, बारिश होने पर खेतों में पड़ी कटी फसल में नमी बढ़ने से दाने काले पड़ सकते हैं और अनाज की गुणवत्ता खराब हो सकती है। ग्रामीण इलाकों में किसान इस समय तेजी से कटाई और मड़ाई में जुटे हैं, लेकिन मौसम के बदलते रुख ने काम की रफ्तार को प्रभावित किया है। कई किसान जल्द से जल्द फसल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटवा क्षेत्र के किसान रामलखन यादव का कहना है कि अगर एक-दो दिन भी मौसम खराब रहा तो भारी नुकसान हो सकता है। कटी फसल को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। वहीं, डुमरियागंज क्षेत्र के किसान सुनील चौधरी ने बताया कि तेज हवा से खड़ी फसल गिरने का डर बना हुआ है, जिससे पैदावार पर असर पड़ेगा।

मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत और न्यूनतम 46 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 3.1 किमी प्रति घंटा रही और दिशा दक्षिण-पश्चिमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed