{"_id":"69138b4b94092f552d0c9bf7","slug":"farmer-injured-after-being-hit-by-tractor-dies-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147498-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल किसान की मौत
Wed, 12 Nov 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
रोटावेटर में फंसकर जान गंवाने वाले किसान राम बिलास की फाइल फोटो-
- फोटो : जिला स्तरीय युवा उत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्य अतिथि।
कलवारी। थाना क्षेत्र के भिसवा गांव में मंगलवार की सुबह खेत जोतते समय हुए दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वर्षीय राम बेलास (54) निवासी भिसवा, मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे ट्रैक्टर से खेत की रोटावेटर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर चालू हालत में खड़ा कर वे रोटावेटर ठीक करने लगे, तभी अचानक मशीन की चपेट में आ गए।
हादसे में राम बेलास के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल बस्ती के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन लखनऊ पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
राम बेलास पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। वे खेती-बारी कर पत्नी कौशल्या के साथ अपना जीवन यापन कर रहे थे। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। हादसे के बाद पत्नी कौशल्या का रो-रोकर बुरा हाल है, दंपती की कोई संतान नहीं थी। संवाद