{"_id":"692deb3d99a2728bed09d422","slug":"farmer-dies-after-getting-burnt-while-trying-to-extinguish-crop-fire-basti-news-c-207-1-sgkp1006-148720-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फसल में लगी आग बुझाने में झुलसे किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फसल में लगी आग बुझाने में झुलसे किसान की मौत
Tue, 02 Dec 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
मृतक किसान हरिनाथ सिंह की फाइल फोटो
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के विशुनदासपुर गांव के निवासी 45 वर्षीय किसान हरिनाथ सिंह की इलाज के दौरान लखनऊ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, नौ नवंबर की दोपहर में खजांचीपुर गांव के सिवान में एक किसान के गन्ने की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। तभी विशुनदासपुर गांव निवासी किसान हरिनाथ सिंह आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। अचानक आग की लपटों में घिर कर वह गंभीर रूप से झुलस गए थे।
उन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। रविवार रात उनका निधन हो गया।