फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmer dies after being hit by a private bus

Basti News: प्राइवेट बस की चपेट में आने से किसान की मौत

Tue, 12 Aug 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 12 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by a private bus
बस्ती। फोरलेन पर मुंडेरवा थानाक्षेत्र के खझौला गांव के पास सोमवार सुबह सड़क पार करते समय निजी बस की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भिजवाया। वहां पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, खेती-किसानी करने वाले खझौला गांव निवासी हरिश्चंद्र सोमवार को फोरलेन पार कर खेत में गए थे। लौटते समय गोरखपुर से बस्ती लेन से गुजर रहे वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। मौजूद लोगों ने बताया कि लखनऊ की तरफ जा रहा रही सफेद रंग की प्राइवेट बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। मौत की सूचना घर पहुंची तो पत्नी राजपति, बेटे उमेश चंद, बहू दीपिका, बेटियां सीमा, रीना व रीचा का रो-रो कर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने बताया कि तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed