फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fancy Rakhis adorn the market, silver Rakhis are attracting attention

Basti News: फैंसी राखियों से सजा बाजार, लुभा रहीं चांदी की राखियां

Mon, 24 Aug 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Fancy Rakhis adorn the market, silver Rakhis are attracting attention
गांधीनगर बाजार में सजी राखी की दुकान संवाद
बस्ती। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगी राखियों से गुलजार हो गया है। गांधीनगर, पुरानी बस्ती, मंगल बाजार, फौव्वारा, कटरा और मालवीय रोड समेत कस्बाई बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई हैं। पारंपरिक रेशम की राखियों के साथ फैंसी, रोली-कलावा और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां बहनों की पसंद बनी हुई हैं।
विज्ञापन

गांधीनगर बाजार में सड़क किनारे सजी राखियों की दुकानों पर खरीदार पहुंच रहे हैं। बाजार में 10 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। छोटे डिजाइन, बारीक काम और आकर्षक पैटर्न वाली राखियों की मांग अधिक है। त्योहार नजदीक आने के साथ दुकानदारों को बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है। सराफा बाजार में चांदी की राखियां भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। ब्रेसलेट, चेन और राखी सेट के रूप में तैयार की गई चांदी की राखियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

इनकी कीमत वजन और डिजाइन के आधार पर तय हो रही है। चांदी महंगी होने के कारण ग्राहक हल्के वजन की राखियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। कई लोग पुरानी चांदी के आभूषण एक्सचेंज कर नई राखियां खरीद रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि चांदी के दाम अधिक होने के बावजूद रक्षाबंधन के कारण चांदी की राखियों की मांग बनी हुई है। बाजार में नए और आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं। ग्राहकों की बढ़ती भीड़ से इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मिठाई कारोबार में भी तेजी की उम्मीद
रक्षाबंधन पर राखियों के साथ मिठाई की खरीदारी भी बढ़ने की उम्मीद है। मिठाई कारोबारी अमित ने बताया कि चीनी और तेल के दाम बढ़ने से मिठाइयों की कीमतों में बढ़ोतरी संभव है। पर्व को देखते हुए लड्डू, बर्फी, छेना और कलाकंद समेत कई तरह की मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। कारोबारियों को त्योहार के अंतिम दिनों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed