फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Family sleeping outside; thieves make off with jewelry and cash worth lakhs.

Basti News: घर के बाहर सो रहा था पूरा परिवार, चोर लाखों के जेवर और नकदी ले भागे-CCTV में दिखे 4 संदिग्ध

Sun, 05 Jul 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 12:14 AM IST
सार

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद क्षेत्राधिकारी ने स्वयं गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की रात 12:58 बजे की फुटेज में चार संदिग्ध युवक दिखाई दिए। वहीं दूसरे व्यक्ति के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में यही चारों संदिग्ध रात करीब 12:20 बजे गांव से गुजरते हुए स्पष्ट रूप से नजर आए।
 

विज्ञापन
Family sleeping outside; thieves make off with jewelry and cash worth lakhs.
हर्रैया थाना क्षेत्र के खैरी ओझा गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान-संवाद

विस्तार

हर्रैया थाना क्षेत्र के खैरी ओझा गांव में शुक्रवार की देर रात बेखौफ चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिए। वारदात के समय परिवार के सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। शनिवार सुबह कमरे के दरवाजे का ताला टूटा मिला और अलमारी व बक्सों का सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई।

विज्ञापन


खैरी ओझा गांव निवासी अभिषेक उर्फ राहुल तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की रात परिवार के लोग खाना खाकर बरामदे में सो रहे थे। शनिवार की सुबह जब जगे और दरवाजा खोलने तो वह अंदर से बंद था। इसके बाद पीछे से जाकर सीढ़ी लगाकर आंगन में कूदे तो दरवाजा खुला मिला।

विज्ञापन

कमरे में गए तो सामान बिखरा था। आलमारी से छह सोने की अंगूठी, कान की बाली, 63 पीस चांदी का सिक्का, दो मंगल सूत्र, चांदी की तस्तरी, पांच जोड़ी चांदी का पायल, सोने का झुमका और 50 हजार नकदी गायब था। उन्होंने इसकी सूचना 112 को दी।

सूचना पर सीओ हर्रैया स्वर्णिम सिंह फाॅरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने घर के भीतर और बाहर बारीकी से निरीक्षण किया तथा छत पर चढ़कर संभावित रास्तों की भी पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद क्षेत्राधिकारी ने स्वयं गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच के दौरान एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की रात 12:58 बजे की फुटेज में चार संदिग्ध युवक दिखाई दिए। वहीं दूसरे व्यक्ति के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में यही चारों संदिग्ध रात करीब 12:20 बजे गांव से गुजरते हुए स्पष्ट रूप से नजर आए।

पुलिस ने दोनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर आंगन सेे घर में दाखिल हुए और कमरे का दरवाजा तोड़कर अलमारी व बक्सों में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लेकर गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज, फाॅरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों तथा अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस को जल्द घटना के खुलासे की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed