फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Family members did not go to Ayodhya on the seventh day...friends who drowned in Saryu are still missing

Basti News: सातवें दिन अयोध्या नहीं गए परिजन...सरयू में डूबे दोस्त अब भी लापता

Thu, 14 May 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Family members did not go to Ayodhya on the seventh day...friends who drowned in Saryu are still missing
अयोध्या सरयू नदी में चलाया जा रहा सर्च अ​भियान। स्रोत- परिजन।
बस्ती। अयोध्या सरयू नदी में नहाते समय डूबे तीन में से दो युवक अब भी लापता है। एसडीआरएफ और गोताखोर की अलग-अलग टीम सरयू नदी में लापता युवकों की तलाश में सात दिन से जुटी हुई है। अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। बस्ती पुलिस के उच्चाधिकारी भी अयोध्या जिले के प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

सातवें दिन लापता दोनों युवक के परिजन अयोध्या पहुंचने का साहस नहीं जुटा पाए। उन्हें अयोध्या प्रशासन और तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम ने आश्वस्त किया है दोनों युवकों का पता चलने पर सूचना दी जाएगी। बुधवार को भी एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों की टीम ने अयोध्या लक्ष्मण घाट से लेकर आंबेडकरनगर और बस्ती सीमा में 15 किमी की दूरी तक सर्च अभियान चलाया। देर शाम तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

परिवार के लोगों में निराशा है। थक हार दोनों युवक के परिजन घर बैठ गए हैं। परिजनों का कहना हैं कि छह दिन तक लगातार बस्ती से अयोध्या गए। मंगलवार को भी गए थे लेकिन, कोई संतोषजनक परिणाम सामने नहीं आया। अब प्रशासन के स्तर से सूचना मिलने के बाद ही पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि अमूमन नदी में डूबने वाले लोगों का पता चार से पांच दिन में चल जाता है। अधिक बहाव एवं तेज धारा के चलते कभी-कभी डूबने वालों का पता नहीं चलता है। कयास लगाया जा रहा है कि लापता युवक नदी के अंदर कहीं अवरोध में फंसे हो सकते हैं।
-----------
बेसुध हुआ परिवार, घर पर मातम का माहौल
पुरानी बस्ती क्षेत्र के मंगलबाजार के रहने वाले लापता अमित गुप्ता 19 वर्ष के पिता राजेश गुप्ता बुधवार को घर पर मौजूद रहे। उन्होंने भगवान पर पूरा भरोसा जताया है। घर पहुंचने वाले लोगों से भावुक होकर यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि जो हमारे बच्चे को ले गए हैं, वही उसे वापस करेंगे। वहीं अमित की मां मोनी गुप्ता का कहना है कि उन्हें अपने बेटे पर पूरा विश्वास है कि वह एक न एक दिन जरूर वापस आएगा। माता- पिता की यह बात सुनने के बाद मिलने जुलने वाले लोग भी गुमशुम हो जा रहे हैं। हर किसी का कलेजा पिघल जा रहा है। बातचीत के दौरान ही माता- पिता रोने लग रहे हैं। वहीं इसी मोहल्ले के लापता अभिषेक 19 वर्ष के भी घर पर भी मातम का माहौल है। माता-पिता और भाई-बहन गमगीन हैं। किसी के पहुंचने पर लोग रोते हुए मिल रहे हैं।
-----------
जन्मदिन मनाने के बाद अयोध्या गए थे बस्ती के पांच युवक

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मंगल बाजार में बुआ के घर रहे युवक किशन (19) का 6 मई को जन्म था। किशन के साथ उसके दोस्तों ने रात में पार्टी मनाई। अगले दिन सात मई को सुबह किशन और उसके दोस्त राज गुप्ता (20) पुत्र राजेश गुप्ता निवासी काली मंदिर पुरानी बस्ती, अमित गुप्ता (21) पुत्र राजेश गुप्ता व अभिषेक सोनी (21) वर्ष पुत्र शंभू सोनी निवासी मंगल बाजार तथा बगल के मेहतर टोला के लकी अंसारी (19) पुत्र गुड्डू अंसारी अयोध्या दर्शन करने निकले थे। सुबह अयोध्या के लक्ष्मण घाट पर सरयू नदी में बैरिकेडिंग पार करके पांचों युवक स्नान करने लगे। इसी बीच नदी का बहाव तेज होने से पांचों डूबने लगे। धारा से टकराकर लकी और किशन ऊंचाई पर आकर गिरे। जल पुलिस की मदद से इन दोनों को बचा लिया गया। जबकि किशन के तीन अन्य दोस्त राज, अमित और अभिषेक नदी में लापता हो गए। 46 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद 9 मई को राज का शव बरामद हुआ। अमित और अभिषेक अभी भी लापता है।

कोट
लापता युवकों की तलाश अयोध्या प्रशासन की तरफ से कराई जा रही है। हम लोग भी अयोध्या जिले के अधिकारियों के संपर्क में है। जैसी कोई सूचना आती है तो परिजनों को सूचित किया जाएगा।
-श्यामकांत, एएसपी, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed