फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Family members are saying that the minor is innocent

Basti News: नाबालिग को निर्दोष बता रहे परिजन, जमीन के रुपये काे बता रहे घटना की जड़

Wed, 04 Oct 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 04 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Family members are saying that the minor is innocent
रुधौली सामूहिक दुष्कर्म कांड:
विज्ञापन


अधिकारियों से मिलकर जांच कराने की मांग करने पहुंचे थे मुख्यालय
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की व्यस्तता के चलते अधिकारियों से नहीं हो सकी मुलाकात
- जांच में साबित नहीं हो पाया नाबालिग के वीडियो बनाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रुधौली में सामूहिक दुष्कर्म के बाद दंपती के जहर खाकर खुदकुशी करने के मामले में फिर एक नया मोड़ आ गया। नाबालिग के परिवार के लोग मंगलवार को आईजी और एसपी को प्रार्थनापत्र देने पहुंचे। परिजनों ने दावा किया गया है कि यह घटना जमीन की खरीद-फरोख्त में रुपये के हेरफेर के कारण ही हुई जिसे साजिश के तहत दूसरा रूप दे दिया गया। वे लोग चाहते हैं कि केस की गहराई से जांच की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। हालांकि, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी की व्यस्तता के चलते उनकी किसी अधिकारी से मुलाकात नहीं हो पाई। आरोपी के मामा ने बताया कि बृहस्पतिवार को फिर वह लोग इसके लिए प्रयास करेंगे। उनका कहना है कि इंसाफ पाने के लिए मुख्यमंत्री के जनता दरबार में अर्जी देने जाएंगे।
जटिल होते जा रहे इस सनसनीखेज केस में नाबालिग आरोपी को उसके परिवार के लोग निर्दोष बता रहे हैं। परिवार वालों का दावा है कि अगर इसकी गहराई से जांच करा ली जाए तो अब तक बताई गई पूरी कहानी पलट जाएगी। तर्क दिया कि नाबालिग आरोपी को मोबाइल फोन से मृतक के घर का वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया था, लेकिन पुलिस ने मोबाइल फोन की जांच की तो कुछ नहीं पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल फोन लोकेशन, कॉल डिटेल आदि की भी जांच करके देख लिया, लेकिन कहीं से भी नहीं लगा कि इस केस में नाबालिग आरोपी की कोई भूमिका है। आरोपी की मां का कहना है कि अगर उनके बेटे की कोई मिलीभगत होती तो पति-पत्नी के जहर खा लेने और दोनों की मौत के बाद वह घर पर नहीं रुका होता। मगर थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस को वह घर पर ही मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत दंपती के वीडियो में उसका नाम लेने की वजह के सवाल पर परिवार के लोगों का कहना है कि ऐसा साजिश के तहत किसी के बहकावे में आकर बोला गया होगा। मृतक परिवार से उन लोगों की सिर्फ चकरोड पटवाने को लेकर अनबन के अलावा कोई रंजिश नहीं थी। परिवार वालों का कहना है कि मृतक के परिवार वालों से पूछताछ हो तो सारी सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी। मगर पीड़ित का परिवार होने की वजह से पुलिस उन लोगों पर हाथ नहीं डाल रही है।

...
पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल
रुधौली। जहर खाकर खुदकुशी करने वाले दंपती के बच्चों व परिवार के लोगों को सांत्वना देने मंगलवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष व विधायक महेंद्र नाथ यादव की अगुवाई में उसके घर पहुंचा। उन्हें आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में कप्तानगंज के विधायक कविंद्र चौधरी उर्फ अतुल चौधरी, रुधौली के विधायक राजेंद्र चौधरी, सपा नेता आरडी निषाद, जिलापंचायत सदस्य राजेश चौधरी, दिलीप यादव आदि शामिल रहे। संवाद
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed