{"_id":"65a58943d755cbd17d0cadf8","slug":"fake-para-medical-college-case-basti-news-c-207-1-sgkp1002-10092-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फर्जी पैरा मेडिकल कॉलेज प्रकरण में एक और एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फर्जी पैरा मेडिकल कॉलेज प्रकरण में एक और एफआईआर
Tue, 16 Jan 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
संचालकों पर कोतवाली व कप्तानगंज में पहले से दर्ज है केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फर्जी पैरा मेडिकल काॅलेज में प्रवेश लेकर जाली माॅर्कशीट देने के बहुचर्चित प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज किया है। कोतवाल चंदन कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कॉलेज के संस्थापक समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। केस के तीनों आरोपी पहले से ही न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।
सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंजा थानांतर्गत तिलगड़िया खुर्द निवासी मोहम्मद आमिर ने तहरीर देकर आरोप है कि पटेल सत्याजंली पैरा मेडिकल कॉलेज हर्दिया बस्ती में 80 हजार रुपये जमा कराके डी-फार्मा में प्रवेश लिया था। पहले व दूसरे वर्ष की फर्जी मॉर्कशीट उपलब्ध कराई गई। बाद में उन्हें फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। इसके बारे में पूछताछ करने पर संचालक एवं उसके सहयोगी इधर-उधर की बातें करने लगे।
इस मामले को लेकर वह कोतवाली में तहरीर लेकर गए, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। तब उन्होंने न्यायालय में अर्जी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संस्थापक सत्य प्रकाश पटेल निवासी बरगदवा थाना कोतवाली बस्ती, उप प्रबंधक मोहम्मद वसीम निवासी टेमा रहमत थाना खलीलाबाद संतकबीरनगर और गुलशन फातिमा निवासी टेमा रहमत थाना खलीलाबाद (संतकबीरनगर) को नामजद किया है।