फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fake appointment letter of madrasa teacher given after taking 25 lakhs

Basti News: 25 लाख लेकर दे दिया मदरसा शिक्षक का फर्जी नियुक्ति पत्र

Thu, 21 Aug 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 21 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Fake appointment letter of madrasa teacher given after taking 25 lakhs
बस्ती। लालगंज पुलिस ने 25 लाख रुपये लेकर मदरसा शिक्षक का फर्जी नियुक्ति पत्र देने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है कि प्रबंधक ने अपने ही मदरसा के शिक्षक का इस्तीफा दिलवाकर उसी जगह पर उनके बेटे की नियुक्ति का झांसा दिया था।
विज्ञापन

कस्बा लालगंज निवासी मुहम्मद इस्राइल मदरसा हक्कुल इस्लाम मकतब अरबिया में सहायक अध्यापक थे। उनके बेटे मोहम्मद अंजुम ने तहरीर दी कि मदरसा के प्रबंधक जमील अहमद ने उससे कहा कि तुम्हारे पिता बुजुर्ग हो गए हैं। उनसे त्याग पत्र दिलवा दो, मैं उनके स्थान पर आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को शिक्षक के पद पर नियुक्त कर दूंगा। अंजुम ने अपने छोटे भाई मोहम्मद आजम की नियुक्ति के लिए अपने पिता व परिवार के सदस्यों को इस्तीफा देने के लिए तैयार किया। प्रबंधक जमील अहमद की बात पर विश्वास करके 30 जून 2023 को उसने पिता से त्याग पत्र दिला दिया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रबंधक नियुक्ति के लिए 25 लाख रुपये मांगने लगा। विभिन्न तिथियों में रुपये दे दिए गए। 11 अगस्त 2023 को प्रबंधक ने अपने मकान पर बुलाकर वादी के भाई का कूटरचित एवं फर्जी नियुक्ति पत्र दिया। 12 अगस्त 2023 को सुबह मदरसा पर ज्वाइन करने पहुंचा तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। 11 अगस्त 2023 को ही प्रबंधक ने नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन तथा नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जालसाजी में प्रबंधक जमील अहमद निवासी स्टेशन रोड थाना पुरानी बस्ती, मोहम्मद एहसान निवासी सिरसिहवा संतकबीरनगर, शहबाज उर्फ सोनू निवासी स्टेशन रोड थाना पुरानी और सुलेमान निवासी मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती शामिल हैं। एसएचओ शशांक शेखर राय ने बताया कि केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed