फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Facility to vote at home will be available

Basti News: 210 बुजुर्ग एवं 182 दिव्यांग को घर पर मिलेगी मतदान करने की सुविधा

Fri, 10 May 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 May 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Facility to vote at home will be available
- बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचेगी मतदान टीम
विज्ञापन

- कैमरों की नजर में रहेंगे 1089 बूथ, बनाई जा रही व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इस बार 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 210 बुजुर्ग और पूरी तरह अशक्त 182 दिव्यांग मतदाताओं को घर पर ही मतदान करने की सुविधा मिलेगी। इनका वोट डलवाने के लिए घर- घर मतदान टीम पहुंचेगी। इसकी वीडियोग्राफी भी होगी। वहीं जिले के 1089 बूथ पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार को प्रशासनिक तैयारियों की कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा हुई।
डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी एवं सामान्य प्रेक्षक बबिता ने पोस्टल बैलेट व वेबकास्टिंग के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेबकास्टिंग के समय विद्युत, जनरेटर, इंटरनेट की व्यवस्था ससमय पूर्ण कर लिया जाए। इसके लिए विद्युत विभाग व टेलीकाॅम कंपनियों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करें। परियोजना निदेशक/ नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट राजेश झा ने बताया कि मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 14 से 20 मई तक कराया जाएगा। समस्त मतदान कार्मिकों को डाक मतपत्र की सुविधा भी प्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि जनपद में कुल 85 प्लस के 210 तथा दिव्यांग 182 मतदाता है। इन सभी को घर पर ही मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए अनूप तिवारी ने बताया कि जिले के 1089 बूथों पर कैमरा लगाया जाना है। 15 से 21 मई के मध्य यह सभी बूथ सीसीटीवी कैमरे से आच्छादित कर दिए जाएंगे। इसके निगरानी हेतु विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। डीएम ने बताया कि प्रत्येक पांच कैमरे पर टेक्निकल टेक्निशियन की तैनाती की जाए। कैमरों के रख- रखाव व फीडबैक के लिए एबीएसए की तैनाती होगी। इस मौके पर एडीएम/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश चंद्र, डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल, आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed