{"_id":"5867f09b4f1c1b425ceed522","slug":"facebook-to-blackmail-the-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
ब्लैकमेल करने वाला एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर लड़कियों की फर्जी आईडी से दोस्त बनाकर ब्लैकमेल करने वाला एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पीड़िता की शिकायत पर सक्रिय हुए साइबर सेल ने संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के बारीडीहा निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता को पकड़ा।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान साइबर क्राइम की इस घटना का ब्योरा दिया। बकौल एसपी प्रमोद ने कबूल किया कि वह काफी पहले से लड़कियों के नाम, मोबाइल नंबर व फोटो से फर्जी फेसबुक आईडी बनाता रहा है। उसी आईडी से लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें विश्वास में लेता था। जब उसे कोई आपत्तिजनक चीज मिल जाती तो ब्लैकमेल करता था। उसके खिलाफ आईपीसी की फ्राड की धारा के अलावा आईटी एकट धारा 66 अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। एसपी ने बताया कि शिकायत मिलते ही सक्रिय हुए एएसपी रोहित मिश्र के पर्यवेक्षण में सीओ रुधौली पवन गौतम एसओ अवधेश राज सिंह के अलावा सर्विलांस सेल के हिंदे आजाद व सर्वेश नायक ने जाल बिछाकर ब्लैकमेलर को पकड़ा। उसके पास से एक अदद एयरटेल की सिम लगी मोबाइल बरामद किया।
प्रोफाइल चेक करें तब बनाएं दोस्त
सोशल मीडिया का जिस तरह से मनमाना इस्तेेमाल देखा जा रहा है, उसमें यह घटना ज्यादा चौंकाने वाली नहीं है। इस तरह के मामले अक्सर प्रकाश में आते रहते हैं। यह बात अलग है कि लिखित शिकायत करने को कोई आगे नहीं आता। जानकार बताते हैं कि इसमें सबसे बड़ी खासियत है कि जिसका रिक्वेसट आए, पहले उसकी प्रोफाइल चेक करें। उसमें डाली गई पोस्ट और फ्रेंड लिस्ट से पता चल जाता है कि यह आईडी फर्जी है असली।
विज्ञापन
फॉरगेट पासवर्ड का ऑप्शन खतरनाक
फेसबुक लॉगिंग करते समय जब कभी आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं तो फेसबुक पासवर्ड रिकवर करने का आप्शन दे रखा है। इसी हथियार का उपयोग करके हैकर अकाउंट हैक कर लेगा। फिर वो आपके प्रोफाइल से उस काम को अंजाम दे सकता है जो किसी के साथ आपके रिश्तों में खटास ला सकती है। पासवर्ड रिकवर करने के लिए फेसबुक ने फॉरगेट पासवर्ड का ऑप्शन यूजर के लिए दे रखा है। जिस पर क्लिक करने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर एक आथेंटिकेशन कोड भेजता है। कोड इंटर करने के बाद आप नया पासवर्ड बना सकते हैं।