Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eyes welled up in the scene of Sita's farewell.

Basti News: सीता विदाई के दृश्य में छलक उठीं आंखें,

Sat, 08 Nov 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 08 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Eyes welled up in the scene of Sita's farewell.
बस्ती। सनातन धर्म संस्था, बस्ती की ओर से सक्सेरिया इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव (षष्ठम वर्ष) के तीसरे दिन मंचन में जनक प्रतिज्ञा, धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, राम-सीता विवाह और विदाई जैसे भावपूर्ण प्रसंगों का मनमोहक चित्रण किया गया। पूरा पांडाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा और हर दृश्य पर तालियों की गूंज उठती रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम दरबार की आरती और राम स्तुति से हुई। मंचन का प्रारंभ जनक प्रतिज्ञा के दृश्य से हुआ, जिसमें राजा जनक द्वारा प्रतिज्ञा की जाती है कि जो शिवजी के धनुष को तोड़ेगा, वही सीता का वर बनेगा। इस प्रसंग में एसडीएस स्कूल खड़ौहा के बच्चों ने सीता स्वयंवर और धनुष यज्ञ के दृश्य का जीवंत प्रदर्शन किया, जिसे देखकर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

व्यास राजा बाबू पांडेय ने भावपूर्ण व्याख्या करते हुए कहा, “शिव का धनुष जहाज है और राम का बल समुद्र है। धनुष टूटने से वे सभी लोग डूब गए जो मोहवश उस जहाज पर सवार थे।” उनके भजन और व्याख्या ने पूरे माहौल को भक्ति में डुबो दिया। धनुष यज्ञ के दौरान जब श्रीराम ने गुरु विश्वामित्र के आदेश पर शिव धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई और धनुष टूटा, तो पूरा पांडाल “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। आयोजक और दर्शक पुष्पवर्षा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यूनिक साइंस एकेडमी के बच्चों ने परशुराम-लक्ष्मण संवाद और श्रीराम-सीता विवाह का सजीव मंचन किया। परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के तेजस्वी संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मनोहर प्रसंग पर दर्शक बार-बार तालियां बजाते रहे और कलाकारों को मंच पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर सनातन धर्म संस्था की ओर से सभी बारातियों और दर्शकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। आयोजन की सफलता से बच्चे और आयोजक दोनों उत्साहित दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed