{"_id":"67cb4352db378c50af00ae99","slug":"exams-for-classes-1-to-8-in-schools-will-be-held-from-24-to-28-basti-news-c-207-1-kld1003-133084-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की परीक्षा 24 से 28 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की परीक्षा 24 से 28 तक
Sat, 08 Mar 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बेसिक शिक्षा परिषद की निगरानी में एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 24 से 28 मार्च तक होंगी। कक्षा एक की मौखिक, दो से पांच तक लिखित व मौखिक, कक्षा छह से आठ तक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में 2876 विद्यालयों के 1.45 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। विभाग के मुताबिक नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा की समय सारिणी घोषित करने के बाद परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है।
24 मार्च से शुरू होने वाले परीक्षा के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को 22 मार्च तक विद्यालय स्तर पर प्रश्नपत्रों को पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। कक्षा दो से पांच तक की परीक्षा लिखित और मौखिक होगी।
विज्ञापन
जबकि छह से आठ तक की परीक्षा लिखित होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम पाली मे 9:30 से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली 12:30 से 2:30 बजे तक परीक्षा होगी।
वार्षिक लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी। जिसमें बहुविकल्पिय, अति लघुउत्तरीय, लघुउत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे।