फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ex mp remembered

शिद्दत के साथ याद किए गए पूर्व सांसद 

Tue, 26 Apr 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
ex mp remembered
पूर्व राज्यसभा सांसद बृजभूषण तिवारी की पुण्यतिथि पर सपा के लोगों ने श्रद्धांजलि दी।   अमर उजाला - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। डा. राममनोहर लोहिया के प्रिय शिष्य, समाजवादी आंदोलन के अगुवा पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर संकल्पों के साथ याद किया गया। सोमवार को जिला पंचायत हाल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके योगदान, सहजता और संघर्ष को रेखांकित करते हुए कहा कि वे रचनात्मक प्रतिरोध का आदर  करते थे। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक राजमणि पांडेय ने कहा कि बृजभूषण तिवारी की राजनीति जनता के साथ शुरू होती है। वे सत्ता और  सुविधा के लिए कभी नहीं दौड़े। पूर्व विधायक रामललित चौधरी, सपा नेता चंद्रभूषण मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह शानू, अनूप पांडेय, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, सयुस के जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव, आदित्य यादव, रामशंकर यादव, राजेश्वरी देवी, घनश्याम यादव आदि ने बृजभूषण तिवारी के योगदान पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि वे चलते फिरते समाजवाद के स्कूल थे। वे कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझते थे। पत्रकार जयंत कुमार मिश्र, प्रदीप चंद्र पांडेय ने कहा कि बृजभूषण तिवारी जितने सहज थे, उतना ही उन्हें समय, काल, वेद, पुराण, कुरान आदि का गहन अध्ययन था। उनकी राजनीति का केंद्र जन कल्याण था, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। 
विज्ञापन


संचालन करते हुए जमील अहमद ने बृज भूषण तिवारी से जुड़े अनेक संस्मरणों को ताजा किया। बृजेश मिश्र ने कहा कि नीयति ने असमय उन्हें हमसे छीन लिया। उनका व्यक्तित्व, सोच विराट था और डा. लोहिया के समाजवाद को उन्होंने जीवन में उतारा। कार्यक्रम में डा. अजय पांडेय, सुरेंद्र यादव, अयाज अहमद, धर्मराज यादव, एबादुल हक, दयाशंकर पटवा, जावेद  पिंडारी, राकेश चौधरी, आमिर खान, मधुबन यादव, आज्ञाराम यादव, फूलचंद्र श्रीवास्तव, राहुल यादव, चीनी चौधरी, विजय यादव साथ ही समाजवादी पार्टी के अनेक नेता, कार्यकर्ता, विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed