फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ex congress district president join sp

Basti News: पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा, पत्नी नेहा सपा में शामिल

Tue, 11 Apr 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 11 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
ex congress district president join sp
पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने थामा सपा का दामन।
- लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदस्यता दिलाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा व पूर्व नगरपालिका प्रत्याशी रह चुकीं उनकी पत्नी नेहा वर्मा ने सोमवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। सोमवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की मौजूदगी में अंकुर वर्मा व उनकी पत्नी नेहा वर्मा ने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्या ग्रहण किया।
पार्टी सदस्यता लेने के बाद बस्ती पहुंचे अंकुर वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर विभिन्न पदों पर रह चुके अंकुर वर्मा की धर्मपत्नी नेहा वर्मा ने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर बस्ती नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देते हुए उपविजेता रहीं थीं।
विज्ञापन

सपा में आने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी, सदर विधायक व सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव, विधायक कप्तानगंज अतुल चौधरी, विधायक रुधौली राजेन्द्र चौधरी व समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने भी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed