फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   -Everyone Was coined in every Mahadev temples, starting from midnight Jalabhishek

मदिरों में गूंजा हर -हर महादेव,आधी रात से जलाभिषेक शुरू

Sun, 31 Jul 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 31 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
-Everyone Was coined in every Mahadev temples, starting from midnight Jalabhishek
भदेश्वरनाथ मंदिर मे जलाभिषेक करने जाते कंवाड़िए।
 श्रावण त्रयोदशी पर अयोध्या धाम के पावन जल से आदि देव महादेव का अभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के कठिन तप पूरा होने का सिलसिला आधी रात से शुरू हो गया । पांव में पड़े छालों की परवाह किए बिना हजारों शिव भक्त भोले के दरबार में रविवार शाम से ही दस्तक देने लगे। जैसे-जैसे वक्त बीतता गया, जीव से शिव के मिलन की व्याकुलता बढ़ती चली गई। 
विज्ञापन


आधी रात के बाद जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, मानों कांवड़ियों के भाग्य खुल गए हों। हर हर महादेव का जयकारा लगाते शिव भक्त कांवड़ का जल चढ़ाने के लिए पूरा दमखम लगा दिया। जल्दी से जल्दी अभिषेक करने की मानो उनमें होड़ लगी हो। सुरक्षा बलों को उनका यह वेग थामने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि  पुलिस प्रशासन ने भीड़ के को देखते हुए सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध कर रखे हैं। अधिकारी पल-पल की निगरानी रख रहे हैं। सबसे ज्यादा डारीडीहा से भदेश्वरनाथ के बीच भीड़ दिखी। डीएम नरेंद्र सिंह पटेल,एसपी कृपाशंकर सिंह ने कांवड़ियों से अपील की कि शांतिपूर्वक त्योहार मनाएं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed