फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Even after one and a half months, the police could not catch the animal smugglers.

Basti News: डेढ़ माह बाद भी पशु तस्करों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Tue, 17 Feb 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Even after one and a half months, the police could not catch the animal smugglers.
कप्तानगंज (बस्ती)। जिले की पुलिस पर पशु तस्कर भारी पड़ रहे है। डेढ़ माह बाद भी पिकअप छोड़कर कर भागे पशु तस्करों को पुलिस नहीं खोज सकी है। पैकोलिया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
विज्ञापन

पशु तस्कर आए दिन घटना को अंजाम दे रहे हैं। उसके बाद भी पुलिस तस्करों के आगे बेबस दिख रही है। पशु तस्करों को खोजने के लिए पैकोलिया, स्वाट, एसओजी टीम के साथ-साथ जिले की अन्य फोर्स भी लगाई गई है, मगर यह टीम फिलहाल कामयाब होते नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

वहीं घटना के बाद से पूरे क्षेत्र के पशुपालक भयभीत हैं। अपने पशुओं की सुरक्षा के लिए रतजगा करने के लिए मजबूर हैं। पशु तस्करों द्वारा लगातार लोकल एजेंटो के सहयोग से क्षेत्र के गोवंशीय और पालतू पशुओं को अपना निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो संतकबीरनगर जिले के नरायनपुर, अयोध्या के जुबेरगंज, गोरखपुर जिले में लगने वाले पशु बाजार में पशु तस्कर जुटते हैं। यहीं से दुधारू पशुओं के साथ-साथ चोरी के पशुओं को बेचने के लिए बाजार मालिकों की तरफ से पशु तस्करों को संरक्षण मिला हुआ है।

पशु बाजार में पशुओं की एंट्री होते ही बाहरी लोगों की जुबान बंद हो जाती है। बस्ती जिले में आंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अयोध्या, संतकबीरनगर, गोंडा, कुशीनगर, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, आगरा तक के पशु तस्करों के नेटवर्क फैला हुआ है। पैकोलिया के प्रभारी निरीक्षक केके साहू ने बताया कि पशु तस्करों को पकड़ने के लिए टीमें लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed