{"_id":"65f3673d36bad5cc780acfe8","slug":"evaluation-of-answer-sheets-from-tomorrow-basti-news-c-207-1-sgkp1003-113036-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: यूपी बोर्ड के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: यूपी बोर्ड के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कल से
Fri, 15 Mar 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
चार केंद्रों पर 6.26 लाख कापियां जांचेंगे 2385 शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू हो जाएगा। इसके लिए चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर गैर जनपद से कापियां आ रही हैं। केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हो चुकी हैं। इस कार्य के लिए 2158 परीक्षक और 227 डिप्टी हेड की तैनाती की गई है।
हाईस्कूल परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए श्रीकृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज और जीआरएस इंटर काॅलेज को केंद्र बनाया गया है। श्रीकृष्ण पांडेय काॅलेज को 1,71,191 कापियां आवंटित हुई हैं। इसे जांचने के लिए 68 डीएचई और 602 परीक्षक नियुक्त हैं। जबकि सक्सेरिया में 1,79,731 हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाएं आवंटित हैं। इसे जांचने के लिए 73 डीएचई और 730 परीक्षक नियुक्त हैं।
इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं का मूल्यांकन जीआइसी और जीजीआइसी में होगा। जीआइसी में 1,39,230 कापियां भेजी गई हैं। इसके मूल्यांकन के लिए 41 डीएचई और 409 परीक्षक लगाए गए हैं। जीजीआइसी में 1,35,875 कापियां आवंटित हैं। यहां 45 डीएचई और 417 परीक्षक बोर्ड ने नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
डीआइओएस जगदीश शुक्ला ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन 16 से 31 मार्च तक चार केंद्रों पर होगा। मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की नियुक्ति परिषद की ओर से ऑनलाइन की गई। परीक्षकों के आई कार्ड जारी किए जाएंगे। उनकी उपस्थिति पोर्टल पर अपलोड होगी। मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षक और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।