फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Environmental protection is most important for healthy human life: Dr. Raj Kishore

स्वस्थ मानव जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण सबसे जरूरी : डॉ. राज किशोर

Wed, 11 Mar 2026 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Environmental protection is most important for healthy human life: Dr. Raj Kishore
स्वयं सेविकाओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते पूर्व विधायक राजम​णि पांडेय। स्रोत- काॅलेज
बस्ती। महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो सुनीता तिवारी के निर्देशन में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयं सेविकाओं पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली गई। पूर्व विधायक एवं समाजवादी चिंतक राजमणि पांडेय एवं सभासद कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ सोनू पाण्डेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना किया।
विज्ञापन

छात्राओं की रैली कंपनीबाग, रामेश्वरपुरी, गांधी नगर, तुरकहिया तक निकाली गई। इस दौरान स्वयं सेविकाओं ने आम लोगों से पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षित करने का आह्वान किया। द्वितीय सत्र के दौरान संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डॉ. राज किशोर वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी के जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। आज के वैश्विक परिवेश में पर्यावरण संरक्षण का चलाए जा रहे अभियान में आमजन की सहभागिता जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वे अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य तैयार करें। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमलेश कुमारी पांडेय ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. सीमा सिंह, डॉ. वीना सिंह, नेहा परवीन, पूनम यादव, डॉ. प्रियंका मिश्रा, डॉ. नेहा श्रीवास्तव, डॉ. मोनी पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed