फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Entering the house through the roof and blowing cash, jewelry

छत के रास्ते घर में घुसकर नगदी, जेवर उड़ाए

Fri, 21 Oct 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Entering the house through the roof and blowing cash, jewelry
छत के रास्ते घर में घुसकर नगदी, जेवर उड़ाए
विज्ञापन

कुदरहा। कलवारी थाना क्षेत्र के थन्हवां मुंडियारी में बुधवार रात सीढ़ी के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नकदी, जेवरात व कपड़े उड़ा लिए। खटपट की आवाज सुनकर घर के लोगों ने जैसे ही टॉर्च जलाया तो चोर उसी रास्ते भाग निकले। घर के लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसी बीच डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।
थानाध्यक्ष कलवारी आलोक कुमार श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज गायघाट द्वारिका प्रसाद चौधरी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल फिंगर प्रिंट आदि साक्ष्य जुटाया। कलवारी के थन्हवां मुंडियारी निवासी अजीत सिंह उर्फ डब्बू ने बताया कि बुधवार रात घर के बरामदे में परिवार के लोग सो रहे थे। आधी रात को घर में खटपट की आवाज सुनाई दी तो कुछ लोग जाग गए। गेट खोलकर घर के बाहर निकले और टार्च जलाया तो देखा कि दूसरे दरवाजे से चार चोर भाग रहे हैं। अंदर कमरे में जाकर देखने पर बॉक्स खुला पाया।
विज्ञापन

कुछ सामान कमरे से बाहर बिखरे पड़े थे। चोरों को भागते देख अजीत सिंह ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। तब तक चोर गांव के उत्तर तरफ गन्ने की खेत से होते हुए भाग निकले। सूचना पाकर पहले डायल 112 की टीम पहुंची और जांच की। उसके बाद थाने की टीम के साथ फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनाक्रम के बारे में परिजनों के साथ पास-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। अजीत सिंह ने बताया कि घर से सोने की दो अंगूठी, एक सोने की सीकड़ और 12 हजार रुपये चोरी हुए हैं। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed