{"_id":"67fc07f15c8840a5a40ba6c4","slug":"engines-and-fans-installed-in-the-fields-for-irrigation-are-stolen-basti-news-c-207-1-kld1003-134962-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सिंचाई के लिए खेत में लगे इंजन और पंखे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सिंचाई के लिए खेत में लगे इंजन और पंखे चोरी
Mon, 14 Apr 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के सिवान में लगे चार किसानों के इंजन और पंखे चोरी हो गए। रविवार की सुबह किसानों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के सिवान में रविवार को खेत में पहुंचे किसान संजय मिश्रा, रामयज्ञ मिश्रा, शिवा कान्त दूबे, कपिल देव ने इंजन और पंप सेट गायब देखा। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। संवाद
अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार
दुबौलिया। दुबौलिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अंतरजनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। आरोपी के खिलाफ दुबौलिया थाने में विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रवीन यादव निवासी गढ़हा ओझा थाना कप्तानगंज को मुखबिर की सूचना पर 12 अप्रैल की शाम गिरफ्तार किया गया है। उसे अगले दिन जेल भिजवा दिया गया। उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद, चौकी प्रभारी डेईडीहा प्यारेलाल की सक्रियता से यह गिरफ्तारी की गई है। संवाद