फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Engineers upset with the suspension of JE started boycott

जेई के निलंबन से खफा अभियंताओं ने शुरू किया कार्य बहिष्कार

Sun, 07 Aug 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Engineers upset with the suspension of JE started boycott
अवर अभियंता अमहट के निलंबन के बाद शुक्रवार रात अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर नारेबाजी करते साथी अ? - फोटो : BASTI
जेई के निलंबन से खफा अभियंताओं ने शुरू किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

बस्ती। अमहट विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रशांत कुमार को शुक्रवार रात निलंबित कर दिया गया। संविदाकर्मी रामजी की मौत के बाद विद्युत वितरण मंडल द्वारा यह कार्रवाई की गई। अवर अभियंता के निलंबन से खफा साथी अभियंता शनिवार को कार्य बहिष्कार कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे रहे। समाचार लिखे जाने तक मामले का कोई हल नहीं निकला था।
जानकारी के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार सुबह फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से संविदाकर्मी रामजी की मौत हो गई थी। इसी दिन मुख्य अभियंता गुलाम मुस्तफा ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। शुक्रवार देर शाम अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार आर्या ने अवर अभियंता अमहट को निलंबित कर विद्युत वितरण मंडल कार्यालय संबद्ध कर दिया। कार्रवाई से नाराज अवर अभियंता संघ ने निलंबन वापस लेने की मांग करते हुए रात करीब आठ बजे अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी। यह सिलसिला रात 10 बजे तक चलता रहा। शनिवार को अवर अभियंता संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्य बहिष्कार कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

संघ क्षेत्रीय अध्यक्ष एके उपाध्याय ने कहा कि निलंबन वापस लिए जाने तक कार्य बहिष्कार कर धरना दिया जाएगा। अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार आर्या ने बताया कि मामले में अवर अभियंता प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। मौके पर क्षेत्रीय सचिव जितेंद्र मौर्या, अशोक चंद्र पाल, प्रिंस कुमार, राम इकबाल प्रसाद, राघवेंद्र प्रताप, अनुज कन्नौजिया, राजेश प्रजापति, कृष्ण मोहन यादव, अभिषेक चंद्र ओझा, विजय पाल, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली के लिए रातभर परेशान रहे ढाई हजार उपभोक्ता
बस्ती। अमहट उपकेंद्र के तहत आने वाले एसबीआई फीडर में शुक्रवार रात करीब आठ बजे खराब आ गई। आठ बजे पहले शास्त्री चौक पर लाइन का जंपर कटा। इसे ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल की गई लेकिन दोबारा 11 केवी लाइन फाल्ट में आ गया। यह सिलसिला शुक्रवार रातभर चलता रहा। उमस भरी गर्मी के कारण करीब ढाई हजार उपभोक्ता परेशान रहे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे आपूर्ति सामान्य हो पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed