फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Engineers staged a sit-in protest demanding eight points.

Basti News: आठ सूत्रीय मांग को लेकर अभियंताओं ने दिया धरना

Wed, 21 Jan 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 21 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Engineers staged a sit-in protest demanding eight points.
बस्ती। इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अभियंताओं ने आठ सूत्रीय मांग के लिए नलकूप खंड परिसर में मंगलवार से दो दिवसीय धरना शुरू किया। पहले दिन धरने के बाद अधिशासी अभियंता विपिन कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि लंबित सेवा संबंधी समस्याओं के निस्तारण में विभाग की कोई रुचि नहीं है। इसके फलस्वरूप जूनियर इंजीनियर के स्थायीकरण, वरिष्ठता सूची का प्रकाशन नहीं किया गया।
विज्ञापन

द्वितीय एसीपी का लाभ, सेवानिवृत्त सदस्यों के देयकों का भुगतान, जूनियर इंजीनियर्स के मध्य कार्यों का समान वितरण, निष्प्रयोज्य टी एंड पी के निस्तारण, अधिशासी अभियंताओं की ओर से जूनियर इंजीनियर पर नियम विरूद्ध कार्य कराने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे रोष है। मांगे न मानी गई तो चरणबद्ध आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ की सचिव अंतिमा वर्मा ने कहा कि मध्य रात्रि में जूनियर इंजीनियर्स के पटल परिवर्तन, जूनियर इंजीनियर की गोपनीय चरित्र पंजियों को मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जाना, खंडों में फास्ट मूविंग पार्ट्स व वाहनों की समुचित व्यवस्था न होना, अनुरक्षण एवं मरम्मत का अन्य मदों में खर्च कर दिया जाना चिंताजनक है।
इस दौरान राम पुजारी, अरविंद यादव, कृष्ण कुमारी श्रीवास्तव, सुमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed