फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Engineers protest against privatization

निजीकरण का विद्युत अभियंताओं ने किया विरोध

Tue, 29 Sep 2020 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Engineers protest against privatization
निजीकरण के विरोध में सभा करते विद्युत अभियंता। - फोटो : BASTI
निजीकरण का विद्युत अभियंताओं ने किया विरोध
विज्ञापन

बस्ती। पूर्वांचल विद्युत निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से मंगलवार को निजीकरण के विरोध में ध्यानाकर्षण सभा की गई। ध्यानाकर्षण सभा के 26वें दिन अधिकारी, अभियंता व कर्मचारी धरना स्थल पर पूर्वाह्न दो बजे उपस्थित हुए।

समिति संयोजक के अशर्फी लाल ने कहा कि ऊर्जा आवश्यक सेवाओं में शुमार है। हमें अस्तित्व की लड़ाई खुद लड़नी पड़ेगी। निजीकरण कर्मचारी और उपभोक्ता विरोधी है। उन्होंने कहा कि सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की जा रही है।, लेकिन वह हठवादी रवैया अपनाए हुए है। ऐसे में विरोध तेज करने के अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं है। सभा को संजय मिश्रा, बलबीर यादव, हेमंत सिंह, अजीत कुमार, गजेंद्र, घनेंद्र सिंह, अली अहमद आदि संबोधित किया। मौके पर राम इकबाल, मनोज कुमार यादव, आनंद गौतम, बलबीर यादव, आशुतोष लाहिड़ी, अभिषेक कुमार, अभिषेक कुमार ओझा, हेमंत सिंह, अरुण कुमार, विजय सिंह कुशवाहा, अली अहमद, विजय कुमार, मानस भल्ला आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन रामसहाय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed