फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Encroachment removed in Gandhinagar... commotion ensued

Basti News: गांधीनगर में हटाया गया अतिक्रमण... मचा हड़कंप

Sun, 04 May 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 04 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed in Gandhinagar... commotion ensued
बस्ती। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका ने सख्त रूख अख्तियार किया है। लगातार दूसरे दिन भी ईओ अंगद गुप्ता के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान गॉधीनगर क्षेत्र में टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। बाजार में देर तक हलचल मची रही। पटरी दुकानदार अपने ठेले के साथ भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

जीआईसी स्कूल से लेकर टाउन क्लब तक नगर पालिका की टीम अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पटरी तक किए गए स्थाई एवं अस्थाई कब्जे को हटवा दिया गया। एक दिन पहले चेतावनी मिलने के बाद भी जिन दुकानदारों ने अपने अस्थाई कब्जे नहीं हटाए थे, ईओ के निर्देश पर टीम ने जेसीबी से उसे ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

साथ में ट्रैक्टर ट्राली पर मलबा भी लाद ले गए। इसके अलावा पटरी पर स्थाई निर्माण करने वाले लोगों को चिह्नित करके उन्हें नोटिस जारी की गई है। ईओ ने कहा कि सड़क की पटरी पूरी तरह खाली रखनी है। नाले तक कोई अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। इसका नियमित निरीक्षण किया जाएगा। बार- बार चेतावनी के बाद भी यदि कोई अतिक्रमण करते हुए पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चाट, खोंचा, सब्जी, फल एवं अन्य पटरी दुकानदार अपने ठेलों के साथ भाग खड़े हुए। टीम जब कार्रवाई करके वापस लौट गई तो फिर यह लोग अपनी दुकान लगाए। इस मौके पर कर निर्धारण अधिकारी उदयभान, विक्रम सिंह, श्रीकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed