{"_id":"5f39766b8ebc3e41121d1386","slug":"encounter-basti-news-gkp3619493191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश सेराज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश सेराज गिरफ्तार
विज्ञापन
सिपाही घायल, कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई
10 माह पूर्व जिला अस्पताल के शौचालय का रोशनदान उखाड़कर भागा था सेराज
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिले की एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीम ने रविवार सुबह मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश सेराज को गिरफ्तार कर लिया।
शहर से सटे हरदिया- वाल्टरगंज मोड़ के पास टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस को देख सेराज ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। इस दौरान एसओजी के सिपाही आदित्य पांडेय घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में सेराज के बाएं पैर में पुलिस की गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। वहीं घायल सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही एसपी हेमराज मीणा जिला अस्पताल पहुंच गए। एसपी ने बताया कि 10 माह पूर्व पहले वाल्टरगंज क्षेत्र निवासी सेराज को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस दौरान वह पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती था। यहां से वह शौचालय का रोशनदान उखाड़कर भाग निकला था। तभी से उसकी तलाश थी। एसपी स्तर से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दो माह पूर्व एडीजी जोन ने इनामी राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी थी।