फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Employment ministers boycotted the meeting

रोजगार सेवकों ने बैठक का बहिष्कार किया

Sat, 09 Jul 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Sat, 09 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Employment ministers boycotted the meeting
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
 बकाया मानदेय को लेकर नाराज रामनगर ब्लॉक के रोजगार सेवकों ने ग्रीन यूपी क्लीन यूपी कार्यक्रम के तहत ब्लॉक में होने वाले पौधरोपण कार्य में बतौर पर्यवेक्षक लगाए गए ड्यूटी का बहिष्कार कर दिया। 
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने ब्लॉक अध्यक्ष शत्रुहंता यादव के नेतृत्व में शनिवार को ब्लॉक परिसर में बैठक की। बैठक में हुए निर्णय के बाद कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि जब तक रोजगार सेवकों का 20 माह का बकाया मानदेय, बीएलओ ड्यूटी का पारिश्रमिक एवं मुख्यमंत्री द्वारा रोजगार सेवकों के नियमितीकरण के लिए किए गए वादे पूरे नहीं किए जाते तब तक ब्लॉक के रोजगार सेवक कोई भी प्रशासनिक कार्य नहीं करेंगे। बताया कि संघ की ओर से 11जुलाई को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व में ही ब्लॉक कार्यालय को ज्ञापन दिया जा चुका है। उसके बाद भी ग्रीन यूपी क्लीन यूपी कार्यक्रम में रोजगार सेवकों की जबरियां ड्यूटी लगा दी गई है जिसका बहिष्कार किया गया है। रामप्रकाश वर्मा, भीमदयाल सिंह, संजय यादव, प्रमोद कुमार यादव, उमाशंकर, मुमताज अहमद, मुंजेश, रामचन्द्र, रमेश कुमार, कैलाश चंद्र यादव, राजेश कुमार, प्रेम चंद्र, रामधीरज, राहुल कुमार, कलाम अहमद, विद्यावती, संगीता चौधरी, मुमताज, प्रिया सिंह, कैलाश नाथ, निर्मला देवी, कृष्ण कुमार, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed