{"_id":"686d7aaea0384afaf101d4bd","slug":"employment-camps-will-be-organized-block-wise-basti-news-c-207-1-bst1001-139757-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ब्लॉकवार लगेंगे रोजगार शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ब्लॉकवार लगेंगे रोजगार शिविर
Wed, 09 Jul 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद एवं एसआईएस इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ब्लॉकवार शिविर का आयोजन किया जाएगा।
एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि इसमें ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के उपरांत स्थायी रोजगार दिलाने के लिए सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसआईएस) की ओर से सुरक्षा सैनिक व सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी।
रुधौली व रामनगर ब्लॉक में 10 व 11, साऊंघाट व सल्टौआ गोपालपुर में 12 व 14, गौर व परशुरामपुर में 17 व 18, विक्रमजोत व हर्रैया में 19 व 21, कप्तानगंज में 22 व 23, दुबौलिया में 24 व 25, बहादुरपुर में 26 व 28 जुलाई, कुदरहा में 4 व 5 अगस्त, बनकटी में 6 व 7 अगस्त, बस्ती सदर ब्लॉक में 8 व 10 अगस्त को शिविर लगाए जाएंगे।
उन्होंने सभी बीडीओ को शिविर के सफल आयोजन कराने के लिए निर्देशित किया है। अभ्यर्थियों को अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी करुणाकर त्रिपाठी का मोबाइल नंबर 9125973571 सार्वजनिक किया गया है। संवाद