{"_id":"65341e84740d52af160574c4","slug":"employees-protested-basti-news-c-207-1-sgkp1004-6057-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों के किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों के किया विरोध प्रदर्शन
Sun, 22 Oct 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संयुक्त मंच के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त
डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को दिया प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के आह्वान पर शनिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने नेतृत्व में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए मौन विरोध प्रदर्शन किया। मुंह पर सफेद पट्टी बांधे और हाथ में पुरानी पेंशन बहाली की मांग की तख्तियां लेकर कर्मचारी गांधी कला भवन स्थिति गांधी की प्रतिमा के समक्ष उपस्थित हुए।
यहां से पद यात्रा करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद डीएम के प्रशासनिक अधिकारी गिरजेश पाल को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष रामअधार पाल ने कहा कि अभी चरणवार शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। यदि मांगों पर सरकार ने सकारात्मक रुख नहीं अख्तियार किया तो परिणाम भुगतना पड़ सकता है। परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के ऊपर जबरिया नई पेंशन योजना थोप रही है। जबकि यह कर्मचारियों के हितों में नहीं है। शासन का हठवादी रवैया उसे भारी पड़ेगा। यदि समय रहते ही मांगों को नहीं माना गया तो कामकाज ठप कर चक्का जाम किया जाएगा।
मिनिस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि कर्मचारी हितों को लेकर सरकार चुप्पी साध लेते है। आधी जिंदगी जिस कर्मी ने सरकारी सेवा में बिता दिया हो बुढ़ापे में उसका खर्च कौन उठाएगा। पेंशन बहाली संयुक्त मंच की ओर से भारत बंद एवं हड़ताल की तैयारी की जा रही है। लोकसभा चुनाव से पहले कर्मचारी सरकार को अपनी ताकत का एहसास कर देंगे। मौके पर अशोक सिंह, अखिलेश पाठक, अजय आर्य, अभिषेक सिंह, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।