फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   employees band black stape

काला फीता बांधकर डीआरडीए कर्मचारियों ने किया काम 

Tue, 03 May 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
employees band black stape
धरने में उपस्थित कर्मचारी। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार को विकास भवन स्थित जिला ग्राम्य विकास विभाग के कर्मियों ने गेट मीटिंग की। इसमें डीआरडीए के इंजीनियर भी शामिल रहे। उसके बाद काला फीता बांधकर कार्य किया। यह आंदोलन उत्तर प्रदेश डीआरडीए इंपलाइज यूनियन के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर किया गया। 
विज्ञापन


यूनियन की बस्ती शाखा के महामंत्री इंजीनियर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि डीआरडीए कर्मी पिछले 20 साल से सरकारी कर्मचारी घोषित करने और राजकीय कर्मियों की तरह अन्य सुविधा देने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


इसके लिए वर्ष 1999 में केंद्र ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि डीआरडीए कर्मियों को तीन से पांच साल के भीतर सरकारी विभागों में समायोजित कर दिया जाए। फिर भी राज्य सरकार ने कर्मियों का समायोजन नहीं किया। बस्ती शाखा के महामंत्री इंजीनियर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उसके बाद राज्य भर में धरना प्रदर्शन हुआ। इसे देखते हुए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई पॉवर कमेटी का गठन हुआ। कमेटी ने राज्य सरकार को पेंशन छोड़कर अन्य सरकारी सुविधाएं देने और इन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित करने की सिफारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में 23 अप्रैल को कमेटी ने पुन: सरकार को शीघ्र ही डीआरडीए कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की सिफारिश की। बस्ती शाखा के महामंत्री इंजीनियर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि छह मई तक काला फीता बांधकर कार्य किया जाएगा। सात को कार्य बहिष्कार किया जाएगा और 10 मई को सामूहिक अवकाश लेकर लखनऊ में सीएम के आवास तक रैली निकाली जाएगी। गेट मीटिंग में जिलाध्यक्ष लालबहादुर, ज्ञानेश श्रीवास्तव, आदित्य वर्मा, विनय शुक्ल, वीके श्रीवास्तव, मुक्तिनाथ, राममिलन, राम आसरे, गुरु प्रसाद एवं राम जियावन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed