फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Employee accused of sending electricity bill worth Rs 7 crore suspended

Basti News: सात करोड़ का बिजली बिल भेजने का आरोपी कर्मचारी निलंबित

Thu, 06 Feb 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 06 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Employee accused of sending electricity bill worth Rs 7 crore suspended
उपकेंद्र के सहायक दीपक ने छेड़छाड़ कर बढ़ा दिया था बिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। उपभोक्ता को 7.32 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया जारी करने के मामले में उपकेंद्र के सहायक कर्मी को निलंबित कर दिया गया। प्रशासनिक स्तर से हुई विभागीय जांच में कार्यकारी सहायक दीपक कुमार तिवारी को दोषी पाए जाने पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम प्रयागराज के प्रबंध निदेशक ने निलंबित कर दिया। आरोपी को प्रयागराज के मुख्य अभियंता कार्यालय में संबद्ध किया गया है।

जानकारी के अनुसार, विद्युत उपकेंद्र के केशवपुर फीडर क्षेत्र के रमया गांव के घरेलू उपभोक्ता मोलहू को बिजली निगम ने एक सप्ताह पहले सात करोड़ 32 लाख, एक हजार एक सौ 19 रुपये बिल थमा दिया था। उपभोक्ता ने एक किलो वाट भार का कनेक्शन लिया है। एक मुश्त बकाया जमा करने के अभियान के चलते इन दिनों विद्युत कर्मी गांवों में जाकर उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए सजग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोलहु के घर पहुंचे एक विद्युत कर्मी ने उसे बकाया बिल की पर्ची दी। बिल में बकाया करोड़ों रुपये ए की पर्ची देखते ही वह बौखला गया। वह बिल में हुई गड़बड़ी को सही कराने के लिए उपकेंद्र पहुंचा तो मौजूद अधिकारी बकाया राशि देख परेशान हो गए। मंगलवार को उपकेंद्र से ही उपभोक्ता का बिल संशोधित कर मूल बिल जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण से संबंधित खबरों का संज्ञान लेते हुए विद्युत वितरण निगम प्रयागराज के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने दोषी लिपिक दीपक तिवारी को निलंबित कर दिया।जारी निलंबन पत्र में हुई जांच का उल्लेख करते हुए इंगित किया है कि उपभोक्ता का जनवरी माह में बिल आरडीएफ था। जिनका कुल बकाया बिल 65299 रुपये था। उप खंड के कार्यकारी सहायक दीपक कुमार तिवारी ने अपने आईडी से 17 जनवरी को बिल संशोधन किया है। जिनके द्वारा कुल विद्युत बिल कुल धनराशि सात करोड़ 32 लाख एक हजार एक सौ 19 रुपये बिल कर दिया। इस पर प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने बिल संशोधन में दीपक कुमार तिवारी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि दीपक कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed