फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electrocution while starting flour mill operator dies

Basti News: आटा चक्की चालू करते समय लगा करंट, संचालक की मौत

Thu, 26 Oct 2023 02:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 26 Oct 2023 02:09 PM IST
सार

श्यामू गुप्ता सुबह आठ बजे आटा मशीन पर कार्य करते समय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गए।करंट लगने की सूचना पर परिवार वाले एवं ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लेकर गए जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Electrocution while starting flour mill operator dies
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

बस्ती जिले में हरैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहरा के राजस्व गांव रेहरवा में आटा चक्की पर कार्य करते समय बिजली की चपेट में आने से चक्की संचालक श्यामू गुप्ता की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, श्यामू गुप्ता लगभग सात-आठ वर्षों से आटा चक्की मशीन लगाकर अपने परिवार की जीविका चला रहे थे। सुबह आठ बजे आटा मशीन पर कार्य करते समय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गए।
विज्ञापन


करंट लगने की सूचना पर परिवार वाले एवं ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लेकर गए जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। श्यामू गुप्ता (46) के पांच बच्चे थे, जिसमें तीन लड़कियां और दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्यामू के जीवन यापन का मुख्य साधन आटा चक्की मशीन थी। हर्रैया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्यामू की मौत से ग्राम पंचायत बिहरा में शोक की व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed