फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity workers picketing

बिजली कर्मचारियों ने धरना दिया

Tue, 12 Jul 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Tue, 12 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers picketing
‌‌बिजली विभाग - फोटो : अमर उजाला
 उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ जोनल कमेटी की ओर से मंगलवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर 19 सूत्रीय मांगों को लेकर  बिजली कर्मचारियों ने धरना दिया। धरने की अध्यक्षता अशर्फीलाल ने की।  
विज्ञापन

अशर्फीलाल ने कहा कि अगर कर्मचारियों के समस्याओं का निराकरण सरकार ने समय रहते नहीं किया तो कर्मचारी आने वाले दिनों में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कहा कि कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के ग्रेड पे में सरकार की ओर से एक ही कैडर के कर्मचारियों को दो या तीन प्रकार का ग्रेड वेतन दिया जा रहा है, जो कि संवैधानिक रूप से गलत है। राम सहाय ने कहा कि कर्मचारियों की प्रोन्नति व्यवस्था में भिन्नता किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष सालिग्राम चौधरी ने कहा कि 10 फरवरी 2015 की घटना से संबंधित फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाए और संविदा कर्मियों को विभाग से भुगतान किया जाए। उन्होंने बिंदुवार 19 सूत्रीय मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संचालन राम सहाय ने किया। इस मौके पर नकुल कुमार चौधरी, रामजीत चौधरी, एके वर्मा, ज्ञान प्रकाश, गजेंद्र, विनोद कुमार, हरेंद्र तिवारी, दयाशंकर पांडेय और लल्लू यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed