फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity was out for 10 hours in Babhanan area.

Basti News: बभनान क्षेत्र में 10 घंटे गुल रही बिजली

Fri, 12 Dec 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Electricity was out for 10 hours in Babhanan area.
बभनान। बभनान- हर्रैया के बीच 33 केवी लाइन पर सुबह 6 बजे सूखा पेड़ गिर गया। जिससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बभनान उपकेंद्र से नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्र में पूरे दिन बिजली गुल रही। किसानों को खेत की सिंचाई करने के लिए दिन भर परेशान नजर आए। वहीं बिजली न रहने कारोबार भी प्रभावित रहा। छोटे- बड़े कारखाने विद्युत आपूर्ति ठप होने से संचालित नहीं हो सकें।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से चोरखरी गांव के पास दो इंसुलेटर जल गए थे। यह फाल्ट खोजने में विद्युत निगम की टीम को काफी समय लग गए। दोपहर बाद फाल्ट का पता चला तो टीम मरम्मत कार्य में जुटी। विद्युत आपूर्ति बहाल करने में शाम चार बज गए। जिससे दिन में लगभग 10 घंटे आपूर्ति बाधित रही। उपकेंद्र से जुड़े गौर फीडर, पैकोलिया फीडर, बेदीपुर फीडर व नगर पंचायत के टाउन फीडर पर आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed