फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity was cut off in the city for six hours, business and industry affected

Basti News: शहर में छह घंटे गुल रही बिजली, व्यापार व उद्योग धंधे प्रभावित

Thu, 03 Apr 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 03 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off in the city for six hours, business and industry affected
बस्ती। शहर के जनता होटल के पास कंडक्टर बदलने का कार्य होने की वजह से गांधी नगर क्षेत्र के बिजली बुधवार को पूरे दिन गायब रही। दिन में 11 बजे शुरू हुई कटौती शाम पांच बजे खत्म हुई। इस दौरान एसबीआई फीडर से जुड़े कम्पनी बाग, जनता होटल, स्काउट प्रेस, जलकल, स्टेट बैंक, गांधीनगर क्षेत्र में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिन घरों में इन्वर्टर आदि की व्यवस्था नहीं थी, उनके लिए गर्मी में समय काटना और भी कठिन रहा। जिन घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कंप्यूटर आदि की व्यवस्था थी। वहां भी कुछ समय बाद इन्वर्टर जवाब देने लगे। दुकानदार पंखा और बिजली की स्विच बंद कर बिजली आने की प्रतीक्षा करते नजर आए। गांधीनगर में कपड़े के दुकान में कम रोशनी में बैठे दुकानदार अमित अग्रहरि का कहना है कि बिजली कटौती से स्वयं तो दिक्कत होता ही है दुकानदारी भी प्रभावित होती है। दुकान में कम रोशनी की वजह से ग्राहक दुकान में चढ़ना नहीं चाहते है। चश्मा बनाने वाले राहुल टंडन ने बताया कि बिजली न रहने से कई ग्राहकों का शीशा नहीं काट पाए। कुछ लोगों को चश्मा देने के लिए बुलाए थे लेकिन तैयार नहीं हो पाया।
विज्ञापन

बिजली कटौती से दिन की दुकानदारी तो प्रभावित हुई ही, घरों में पंखे कूलर बंद होने से महिलाओं और बच्चों को दिक्कत हुई। दुकान में कम रोशनी के कारण दुकानों पर ग्राहक चढ़ने से कतराते नजर आए। बिजली कटौती के कारण उद्योग धंधे ठप हो गए। गांधी नगर में वेल्डिंग का कार्य करने वाले अमित विश्वकर्मा ने बताया कि आज पूरा दिन बेकार गया। बिजली न रहने से काम ठप रहा, वहीं कर्मचारी को बैठाकर पारिश्रमिक देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed