फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity supply system faltered in Rudhauli

Basti News: रुधौली में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाई

Sat, 21 Jun 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 21 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply system faltered in Rudhauli
बस्ती। भीषण गर्मी में बढ़ रहे लोड और जर्जर तारों के कारण रुधौली कस्बे में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। इस समय बमुश्किल 12-14 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


कस्बे में एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। दिन में कई बार तो बिजली कट ही रही रात में भी खूब रुला रही है। पांच दिनों से आपूर्ति 12 से 14 घंटे ही हो पा रही है। बताया जाता है कि लोड अधिक होने से ट्रांसफार्मर के तार जल जा रहे हैं। कस्बे के आदित्य जायसवाल, अनित त्रिपाठी, अंकित त्रिपाठी, गोपाल सिंह, सुशांत, राहुल गुप्ता आदि का कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए कोई जनप्रतिनिधि पहल नहीं कर रहा है। बारिश के बाद हुई धूप के कारण बृहस्पतिवार से स्थिति और खराब हुई है। उमस भरी गर्मी मेें बिजली कटौती और बढ़ गई है। जल्द सुधार नहीं हुआ ताक वे विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

एसडीओ अनंत यादव ने बताया कि तीन दिन से 33 केवीए लाइन की मरम्मत हो रही थी। कुछ दिक्कत लोकल फाल्ट की आ रही है। स्थायी समाधान ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि से हो पाएगा। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed