फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity supply remained disrupted for 30 hours

Basti News: ट्रांसफाॅर्मर से तेल चोरी, 30 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति

Sun, 14 Apr 2024 09:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 14 Apr 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained disrupted for 30 hours
लक्ष्मीबाई नगर वार्ड स्थित 400 केवीए ट्रांसफाॅर्मर का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। लक्ष्मी बाई नगर वार्ड में जूनियर हाईस्कूल परिसर स्थित 400 केवीए ट्रांसफाॅर्मर से तेल चोरी हो गया। इससे शनिवार दोपहर एक बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। करीब 30 घंटे बिजली न मिलने से उपभोक्ता गर्मी में बेहाल रहे। पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। खबर लिखी जाने तक शाम पांच बजे भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
लक्ष्मीबाई नगर वार्ड स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है। शनिवार दोपहर एक बजे अचानक लाइन बंद हो गई तो उपभोक्ता इसकी शिकायत उपकेंद्र पर करने लगे। अवर अभियंता राजेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर में लाइनमैन जूनियर हाईस्कूल के बगल स्थित एक निजी टावर कंपनी का ट्रांसफाॅर्मर बदलने गए थे। वापस लौटते समय लाइनमैन 400 केवीए ट्रांसफाॅर्मर की जांच करने पहुंचे तो उनका पिन निकला हुआ मिला और लाइन भी चालू थी।
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पावर हाउस को देकर लाइन कटवाई। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो ट्रांसफाॅर्मर में भरा 590 लीटर तेल नहीं था। यदि समय पर आपूर्ति न रोकी गई होती तो ट्रांसफॉर्मर फट सकता था। उपभोक्ता राजेश कुमार, गणेश, आमिरल्लाह, नौशाद, शुभम, मनीष कुमार, लाल बहादुर, शिव कुमार आदि ने बताया कि बिजली न मिलने से भीषण गर्मी में जीना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में पानी का संकट हो गया है। हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। उपखंड अधिकारी मेहताब आलम ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर से तेल चोरी हो गया है। इसकी सूचना वर्कशॉप को दी गई है। जहां से तेल आ रहा है, रविवार शाम तक आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed