{"_id":"631cd9fc7f74b13b5b31d0e4","slug":"electricity-solution-day-will-start-from-tomorrow-basti-news-gkp450065632","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शुरू होगा विद्युत समाधान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से शुरू होगा विद्युत समाधान दिवस
विज्ञापन
कल से शुरू होगा विद्युत समाधान दिवस
बस्ती। जिले के सभी 36 विद्युत उपकेंद्रों पर 12 से 19 सितंबर तक शिविर लगाकर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं निस्तारित की जाएंगी।
डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि शिविर सुबह आठ बजे से लगाया जाएगा। डीएम ने बताया कि शिविर, बिलिंग जमा केंद्रों पर भी लगाया जाएगा। शिविर में बिलिंग, ट्रांसफार्मर, लोड बढ़ाने, मीटर आदि की समस्याएं निस्तारित की जाएंगी।
डीएम ने बताया कि लो वोल्टेज व आपूर्ति से संबंधित समस्याओं को तुरंत निस्तारित कराया जाएगा। समाधान शिविरों के आयोजन की जिम्मेदारी संबंधित उपकेंद्र के अवर अभियंता की होगी। उपखंड अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। जिला स्तर पर अधीक्षण अभियंता एवं खंड स्तर पर अधिशासी अभियंता अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे। समाधान दिवस का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।