{"_id":"601ae42e8ebc3e4c843f6010","slug":"electrical-workers-expressed-protest-basti-news-gkp3833563114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार कर विद्युत कर्मियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार कर विद्युत कर्मियों ने जताया विरोध
विज्ञापन
धरने पर बैठे विद्युतकर्मी।
- फोटो : BASTI
कार्य बहिष्कार कर विद्युत कर्मियों ने जताया विरोध
बस्ती। केंद्र सरकार की बिजली क्षेत्र की नीतियों के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारी बुधवार को कार्य बहिष्कार पर रहे। समिति के नेताओं ने कहा कि सरकारों ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा।
मुख्य अभियंता वितरण के कार्यालय परिसर में सभा को संबोधित करते हुए उपखंड अधिकारी अमहट मनोज कुमार यादव ने कहा कि निजीकरण का नया प्रारूप मोनेटाइजेशन के रूप में बजट 2021 में लाया गया। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने कहा कि संघीय प्रदेशों में विद्युत व्यवस्था निजीकरण के विरोध में हम लोग एकत्रित हुए हैं। पेंशनर परिषद के सचिव कुर्बान अली ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मौर्या ने कहा कि पूर्व में जिस प्रकार सरकार को झुकने को मजबूर किया गया उसी तरह आगे भी करते रहेंगे। इंजीनियर बलबीर यादव ने कहा कि सरकार निगम में सुधार चाहती है तो परिषद बना दिया जाए। सभा का संचालन गजेंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर विद्युत संयोजन समिति के अध्यक्ष अशर्फीलाल, एके उपाध्याय, आनंद गौतम, राम सहाय, लाल चंद्र, विजय, रविंद्र शर्मा, अमर सिंह व अन्य मौजूद रहे।