{"_id":"61c4bf025a056c763005d5f4","slug":"electric-pole-broken-due-to-the-grip-of-sugarcane-laden-car-basti-news-gkp4210154144","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदी गाड़ी की चपेट में आया बिजली खंभा टूटा, आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लदी गाड़ी की चपेट में आया बिजली खंभा टूटा, आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना लदी गाड़ी की चपेट से बिजली का खंभा टूटा
600 उपभोक्ताओं को बुधवार रात से नहीं मिली बिजली
लाइन ठीक कराने का खर्च वहन करेगी चीनी मिल
बभनान (बस्ती)। नगर पंचायत के मरवटिया बाजार में बुधवार रात बिजली का खंभा टूटा गया। आसपास के करीब 600 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। इससे उपभोक्ताओं व व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त है।
दरअसल, बुधवार गौरा चौकी की तरफ से गन्ना लदी गाड़ी मिल की ओर जा रही थी। तभी वह रेलवे क्रासिंग से पहले सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना के समय बिजली थी। गनीमत रही की टूटे तार की चपेट में कोई नहीं आया। चलती लाइन में तार टूटने के कारण कई घरों के बिजली चलित उपकरण जल गए। इसी खंभे के सहारे नगर पंचायत के लक्ष्मीबाई नगर के मरवटिया बाजार, व जमुनहा, बभना, केवटहिया आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति दी जाती है। उपभोक्ता विजय कुमार, रिंकू कसौधान, दिवाकर सोनी, गोविंद दास, राजू कसौधन, रमेश, गौरी शंकर आदि ने बताया कि गन्ना लदी गाड़ियों की चपेट में आकर आए दिन तार व खंभे टूटे रहे हैं। विद्युत उपकेंद्र अवर अभियंता बृज किशोर ने बताया कि टूटे खंभे और तारों को लगवाने का खर्च चीनी मिल को वहन करना पड़ेगा। मिल से अनुमति मिल गई है। बृहस्पतिवार देर शाम पर आपूर्ति बहाल कर दी गई। चीनी मिल महाप्रबंधक गन्ना अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली खंभे और तारों को ठीक कराने में जो खर्चा आएगा उसे मिल भुगतान कर देगी।