{"_id":"61f0368cc5c78759921251ad","slug":"electric-engine-in-manwar-express-basti-news-gkp424912674","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक इंजन के साथ दौड़ी मनवर संगम एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिक इंजन के साथ दौड़ी मनवर संगम एक्सप्रेस
विज्ञापन
गौर रेलवे स्टेशन पर रुकी इलेक्ट्रिक मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन ।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रिक इंजन के साथ दौड़ी मनवर संगम एक्सप्रेस
- यात्री बोले सफर हुआ आसान, कम समय में पहुंचे गंतव्य तक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मनवर संगम एक्सप्रेस में अब इलेक्ट्रिक इंजन लग गया है। मंगलवार को इलेक्ट्रिक इंजन के साथ ट्रेन प्रयागराज से चलकर अयोध्या, मनकापुर के रास्ते बस्ती अपने निर्धारित समय पर पहुंची।
मार्च 2016 में स्थानीय लोगों की मांग पर रेल मंत्रालय की ओर से प्रयागराज से सुल्तानपुर, अयोध्या, मनकापुर के रास्ते बस्ती स्टेशन तक मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। जहां प्रतिदिन ट्रेन से सफर करने वाली यात्री अयोध्या जैसे तीर्थ स्थल एवं प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेला तक आसानी से पहुंचकर अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। अभी रेलवे की ओर से इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों को डीजल इंजन के माध्यम से चलाया जा रहा था, लेकिन अब इलेक्ट्रिक इंजन के सहारे अयोध्या मनकापुर रेल लाइन पर ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है।
ट्रेन से सफर करने वाले यात्री बभनान बाजार के दिनेश स्वर्णकार, संपूर्णानंद जायसवाल व गौर बाजार के नवाब किशन कसौधन, केसरई गांव के उमाशंकर यादव ने बताया कि मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन में इलेक्ट्रिक इंजन लगने से अब ट्रेन के विलंब होने के कम आसार होंगे। यात्रियों को कम समय में अपने गंतव्य तक आसानी से यात्रा कर सकेंगे। लोगों ने बताया कि इलेक्ट्रिक इंजन के लगने से ट्रेन अच्छी स्पीड से चलेगी और समय की बचत होगी। बभनान और गौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव होने से यहां के विद्यार्थियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को यात्रा करने में काफी सहूलियत मिल रही है।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक नसीम ने बताया कि यह नार्दन रेलवे की ट्रेन है। पहले इस ट्रेन को डीजल इंजन के माध्यम से चलाया जा रहा था, लेकिन अब इलेक्ट्रिक इंजन के माध्यम से ट्रेन का संचालन प्रारंभ किया गया है। इससे जहां यात्री कम समय में यात्रा करेंगे, तो वहीं ट्रेन अपने निर्धारित समय से स्टेशनों पर पहुंचेगी।