फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Elections will be held today for two seats of Director of Sugarcane Committee

Basti News: गन्ना समिति के निदेशक की दो सीटों के लिए आज होगा चुनाव

Tue, 15 Oct 2024 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Elections will be held today for two seats of Director of Sugarcane Committee
- 101 मतदाता करेंगे पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन

- सहकारी गन्ना समिति बभनान परिसर में बनाए गए पोलिंग बूथ

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान, बस्ती। बभनान गन्ना समिति में दो सीटों पर होने वाले निदेशक पद के चुनाव के लिए मंगलवार को तैयारी पूरी कर ली गई। इसके लिए समिति परिसर में दो पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 101 डेलीगेट निदेशक पद के पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
बभनान व गौर गन्ना समिति चुनाव में अध्यक्ष पद का चुनाव ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है, त्यों-त्यों चुनावी रंग बदलता जा रहा है। समिति चुनाव के शुरुआती दौर में ऐसा लग रहा था कि बभनान के सभी निदेशक सीटों पर जबरदस्त लड़ाई होगी, पर मौजूदा समय में इसके उलट तस्वीर देखने को मिल रही है। चुनाव मैदान में दो सीटों पर सिर्फ पांच प्रत्याशी ही ताल ठोंक रहे हैं। गन्ना समिति बभनान के सचिव देव स्वरूप शुक्ला ने बताया कि सहकारी गन्ना समिति बभनान क्षेत्र में निदेशक पद के कुल नौ निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिसमें से सात क्षेत्र से निदेशक निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को निर्वाचन क्षेत्र वीरपुर व महराजगंज के लिए चुनाव कराया जाएगा, जिसके लिए समिति परिसर में दो पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वीरपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में दो प्रत्याशी हैं, जबकि महराजगंज से तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वीरपुर निर्वाचन क्षेत्र में 64 डेलीगेट (मतदाता) व महराजगंज में 37 डेलीगेट (मतदाता) मतदान करेंगे। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चलेगी। इसके बाद मतों की गणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed