फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Election will be held in the sixth phase in Basti, votes will be held on March 3

बस्ती में छठे चरण में होगा चुनाव, तीन मार्च को पड़ेंगे वोट

Sat, 08 Jan 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Election will be held in the sixth phase in Basti, votes will be held on March 3
बस्ती में छठे चरण में होगा चुनाव, तीन मार्च को पड़ेंगे वोट
विज्ञापन

बस्ती। जिले की पांच विधानसभा सीटों पर तीन मार्च को छठे चरण में मतदान होगा। शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के साथ जहां आदर्श आचार संहिता लागू हो गई, वहीं जिले में अब माहौल पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके अनुपालन के लिए सभी तहसीलों में टीमों को सक्रिय कर बैनर-पोस्टर हटवाए जा रहे हैं।
पिछले दो-तीन महीने से नेताओं की रैली और सड़कों पर उपलब्धियां गिनाते दौड़ रहे प्रचार वाहनों ने तो पहले से ही मौसम को पूरी तरह से चुनावी रंग में सराबोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए कहीं न कहीं चुनाव के आगे खिसकने की आशंका थी, जिस पर शनिवार को विराम लग गया। हालांकि अभी उम्मीदवारों के संबंध में अभी तस्वीर थोड़ी धुंधली है। केवल बहुजन समाज पार्टी ही पांचों विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकी है। जबकि सत्तारूढ़ भाजपा, प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त में किसी एक नाम पर मुहर लगना बाकी है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि भाजपा पूरी दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। बूथ स्तर तक पर तैयारी हो चुकी है। सपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि जल्द ही मुख्यालय की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा कर दिए जाने की उम्मीद है। चुनाव की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। बसपा के जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम ने कहा कि उनके उम्मीदवार तय हो चुके हैं। बूथ स्तर तक पर संगठन सक्रिय है और चुनाव की तैयारी पूरी है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के साथ ही जल्द ही उम्मीदवारों की लिस्ट भी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंद्रह सौ मतदान केंद्रों पर पड़ेंगे वोट
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के अनुसार, जिले की पांचों विधानसभाओं में कुल 15 सौ मतदान केंद्र तथा 2470 मतदेय स्थल हैं। उन्होंने बताया है कि 829 मतदेय स्थल एकल बूथ वाले हैं। दो बूथ वाले 499, तीन बूथ वाले 115, चार बूथ वाले 35, पांच बूथ वाले चार, छह बूथ वाले सात, सात बूथ वाले तीन, आठ एवं नौ बूथ वाले दो-दो, 10 बूथ वाले तीन तथा 11 बूथ का एक मतदान केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed