{"_id":"644ec7217576ada6520a3256","slug":"election-flying-squad-caught-seven-bundle-sarees-basti-news-c-7-1-147252-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: निर्वाचन उड़न दस्ते ने पकड़ीं सात गट्ठर साड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: निर्वाचन उड़न दस्ते ने पकड़ीं सात गट्ठर साड़ियां
Mon, 01 May 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 01 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच निर्वाचन के लिए बनाए गए उड़नदस्ता ने रविवार को एक पिकअप से सात गट्ठर साड़ियां बरामद की। मौके कोई अभिलेख न दिखा पाने के कारण उड़नदस्ते ने इसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद व्यवसाय के लिए जा रही साड़ियां लदी गाड़ी को जाने दिया।
उड़नदस्ता प्रभारी संदीप वर्मा की टीम ने दोपहर करीब 2 बजे नगर पंचायत गनेशपुर के बेलवाजोर गांव के पास एक पिकअप को रोका। इस पिकअप की जांच की तो पता चला कि उसमें सात गट्ठर साड़ियां है। जब टीम ने चालक से इसके बारे में पूछा तो वह केवल खलीलाबाद मंडी से साड़ी लेकर दुबौलिया जाने की बात बताई। टीम ने अभिलेख मांगे तो चालक उसे नहीं दिखा सका। मौके पर पहुंची पुलिस को टीम ने पिकअप व साड़ी सुपुर्द कर दी। उड़नदस्ता प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में साड़ी के मालिक बाबू लाल सुखदेव निवासी गणेशपुर ने बताया कि वह फेरी लगाकर कपड़़ा बेचते हैं। उसी सिलसिले में खलीलाबाद मंडी से साड़ी लेकर जा रहे हैं। उड़दस्ता प्रभारी ने कहा कि संदेह के आधार पर उसे पुलिस को दिया गया है। वाल्टरगंज थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद सब कुछ साफ हो गया है। साड़ी व्यापार के लिए ले जाया जा रहा था। इसकी पुष्टि के बाद वाहन व साड़ी को छोड़ दिया गया है।